Breaking News

रेखा गुप्ता के दिल्ली की CM बनने पर हरियाणा में जश्न, जानें क्या है खास कनेक्शन

दिल्ली/जींद: भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश बीजेपी कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। वह दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता के नाम का ऐलान होते ही हरियाणा के जींद में भी जश्न शुरू हो गया। बता दें कि जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव है।

 

‘पूरे अग्रवाल समाज और जींद के लिए गर्व का क्षण’

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे अग्रवाल समाज और जींद के लिए गर्व का क्षण है। गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिश्रम, संकल्प और समाज सेवा की भावना से कोई भी ऊंचाइयों को छू सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और उनकी सरकार जनता में काम करेगी।

अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने जताई खुशी

यह संयोग ही है कि AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी पुश्तैनी गांव हरियाणा में ही है और वह भी अग्रवाल समाज से ताल्लुक रखते हैं। रेखा गुप्ता की ऐतिहासिक उपलब्धि पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग ने भी खुशी जताई। मनीष गर्ग ने कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जींद से संबंध रखने वाली गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गई हैं।’

पिता जयभगवान के साथ दिल्ली चला गया था परिवार

मनीष गर्ग ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि उनकी सरकार दिल्ली की जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। बता दें कि रेखा के पिता जयभगवान के बैंक मैनेजर बनने के बाद दिल्ली जाने पर परिवार भी दिल्ली चला गया था, लिहाजा रेखा की स्कूली पढ़ाई से लेकर स्नातक और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। उन्होंने हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नेता वंदना कुमारी को हराया था।

About AUI-Admin

Check Also

लखनऊ के 3 बड़े चिकित्सा संस्थानों को 4 हजार करोड़ की सौगात: KGMU, SGPGI और लोहिया संस्थान के बजट में बढ़ोतरी, मरीजों को होगा फायदा

  लखनऊ के 3 बड़े चिकित्सा संस्थानों के लिए प्रदेश सरकार ने 4 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page