Breaking News

रूस ने यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जे का दावा किया, सेना अहम शहर के करीब पहुंची।

कीव: रूस ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है। रूस की ओर से कहा गया कि लगभग तीन साल के युद्ध के बाद वह महत्वपूर्ण यूक्रेनी साजो-सामान केंद्र पोक्रोव्स्क के और नजदीक पहुंच गया है। हालांकि, रूस के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है कि उसकी सेना ने नोवोवासिलिव्का पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भी तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

रूसी सेना जंगलों में बना रही है रास्ता

रूसी सेना महीनों से पोक्रोव्स्क और पास के चासिव यार जैसे प्रमुख दोनेत्स्क गढ़ों पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। सेना खेत और जंगलों में अपना रास्ता बना रही है साथ ही छोटी ग्रामीण बस्तियों को अपने कब्जे में ले रही है। नोवोवासिलिव्का गांव पोक्रोव्स्क से लगभग 11 किलोमीटर (दक्षिण पश्चिम) में स्थित है।

पोक्रोव्स्क और चासिव यार का है महत्व

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि रूस पोक्रोव्स्क को घेरने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहा है। पोक्रोव्स्क एक प्रमुख सड़क और रेल केंद्र है, जहां से अग्रिम क्षेत्रों के विस्तृत हिस्से को आपूर्ति प्रदान की जाती है। चासिव यार एक रणनीतिक पर्वतीय चोटी है।

रूसी सेना के 71 हमले हुए नाकाम

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने पिछले 24 घंटों में पोक्रोव्स्क की ओर रूसी सेना के 71 हमलों को नाकाम कर दिया है, जिसका मतलब है कि पूरे 1,000 किलोमीटर की अग्रिम रेखा पर रूस के लगभग आधे हमले पोक्रोव्स्क के आसपास हुए हैं।

About AUI-Admin

Check Also

युद्ध की तैयारी! ईरान ने अपनी नई बैलिस्टिक मिसाइल का किया अनावरण, जानें इसकी विनाशकारी क्षमता

Iran New Ballistic Missile: भले ही पश्चिमी देश ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लेकर परेशान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page